फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल... गिरफ्तार, अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं 16 मुकदमे

Tue, 16 Dec 2025 03:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल हो गया। इसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके खिलाफ अलग-अलग जिलों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में एक शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


रामगांव थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम मंगलवार की तड़के इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी एक केटीएम बाइक सवार संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। इससे वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी हल्दी रामपुर थाना बलिया के रूप में हुई है। यह वर्तमान में श्रावस्ती जिले के लखैया इलाके में रह रहा था।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल 32 बोर, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस और एक केटीएम मोटरसाइकिल बरामद की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अर्जुन सिंह के खिलाफ विभिन्न जिलों में कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष रामगांव ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक और अवैध हथियार के साथ नेपाल भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें