रिसिया में सीएचसी मार्ग पर एंबुलेंस की ठोकर से गिरा विद्युत पोल।
- फोटो : BAHRAICH
रिसिया (बहराइच)। नगर के सीएचसी मार्ग पर मरीज को लेने जा रहे एंबुलेंस ने विद्युत पोल को टक्कर मार दी। जिससे विद्युत पोल टूटकर मार्ग पर ही गिर गया। दोनों ओर से आने वाले छोटे वाहनों व ग्रामीणों की कतार लग गई। सूचना विद्युत विभाग को दी गई। बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खंभे को हटवाया। तब आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान रहे।
रिसिया नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस चालक मरीज को लेने दूसरे गांव जा रहा था। चालक मार्ग पर जैसे ही पहुंचा, उसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया। जिससे वह मार्ग के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। टक्कर लगने से विद्युत पोल जमीन पर ही गिर गया। हालांकि तार खेत में गिर गए। जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई। लेकिन विद्युत पोल मार्ग पर ही पड़ा रहा।
इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने व जाने वाले लोग मार्ग पर ही खड़े रहे। हल्का जाम की स्थिति बन गई।। सूचना विद्युत विभाग को दी गई। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सप्लाई बाधित करवाई। इसके बाद विद्युत खंभे को किनारे हटवाया। इस दौरान चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानी हुई।