फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान व प्रदर्शनी के साथ मनाया पीएम का जन्मदिन

विज्ञापन
बहराइच में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल परिसर में सफाई करतीं ? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सेवा दिवस के रूप में पीएम के जन्मदिन को मनाते हुए सांसद ने चिल्ड्रेन वार्ड में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, रक्तदान शिविर और विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। सिद्धनाथ मंदिर में हवन-पूजन कर पीएम के दीर्घायु की कामना भी की गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा की ओर से सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल की अगुवाई में मंगलवार को सिद्धनाथ मंदिर में हवन-पूजन व पाठ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पाठ वाचक प्रदीप मिश्रा ज्ञानी ने उनके दीर्घायु होने के लिए पूजन-अर्चन किया।
इसके बाद जिला अस्पताल परिसर में सांसद अक्षयवरलाल गोंड व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल की अगुवाई में मरीजों को फल बांटे गए। चिल्ड्रेन वार्ड के सामने सांसद समेत अन्य नेताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह व महामंत्री डॉ. आनंद गोंड समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

इंदिरा स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन काल और देशहित में किए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रभा सोनी, पुष्पा चौधरी, राहुल राय, जितेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, मंदीप वालिया, जयप्रकाश शर्मा, कन्हैया सोनी, विक्रमादित्य सिंह, हेमा निगम, मीना द्विवेदी, पुष्पनाथृ तिवारी, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पीएम के जन्मदिन को पॉलीथिन मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ आसाम चौराहा, भिनगा रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय की अगुवाई में लोगों को पॉलीथिन के बहिष्कार के प्रति जागरूक किया गया। भाजपा नगर मंडल नानपारा की ओर से पीएम मोदी का जन्मदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कर मनाया गया।
नगर अध्यक्ष अभय मदेशिया व महामंत्री आशीष पांडेय के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरण करते हुए पौध लगाए गए। रुपईडीहामें भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार अमलानी व नगर अध्यक्ष रतन अग्रवाल की अगुवाई में मिठाई बांटकर पीएम कीलंबी उम्र की कामना की गई।
पयागपुर में विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी की अगुवाई में प्रधानमंत्री का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा में भाी रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। भाजपा कार्यकर्ता विनीत जायसवाल, हर्षित श्रीवास्तव, राहुल सिंह, अमरनाथ मिश्र आदि ने रक्तदान किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें