फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संचारी रोग से बचाव के लिए शपथ ली

Wed, 01 Apr 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण की शपथ लेते जनप्रतिनि​धि व अ​धिकारी।-
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक रामफेरन पांडेय, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय, सीडीओ शाहिद अहमद व सीएमओ डॉ. एके सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही लोगों को संचारी रोग से बचाव के लिए शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से मुक्ति पाई जा सकती है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि अपना सहयोग प्रदान कर इस अभियान को सफल बनाएं और अपने परिवार को भी स्वस्थ रखें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायती राज/ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण व समाज कल्याण विभाग, कृषि व सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, सूचना विभाग आदि सक्रिय भूमिका निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
इस मौके पर एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसीएमओ डाॅ. वीके श्रीवास्तव व उदय नाथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें