फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Fri, 27 Sep 2024 07:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाते खिलाड़ी। :स्रोत विभाग
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय बालक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि एमएलसी डाॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का संचालन कर रहे उप क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार धानुक ने बताया कि 29 सितंबर को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव, उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक, रोहित सिंह, राकेश पासवान, मोहम्मद आरिफ, मनीष कुमार बघेल, विनोद कुमार, रजवंत सिंह, कुशुमेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें