फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हिरण को कुत्तों के झुंड से बचाया

Fri, 27 Sep 2024 07:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मुंशीपुरवा में एसएसबी जवान को घायल हालत में मिला हिरन। :स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
बहराइच। एसएसबी 42वीं वाहिनी के मुंशीपुरवा चौकी के पास बुधवार रात एक हिरण को कुत्ते नोच रहे थे। उसे चौकी के एसएसबी जवानों ने बचा लिया। एसएसबी कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि मुंशीपुरवा चौकी के पास हिरण पर हमले की सूचना बुधवार रात मिली थी। उपनिरीक्षक सामान्य भृगुनाथ प्रसाद, नेकराम, हरीश चंद्र पासवान व अजय कुमार ने तत्काल हिरण को कुत्तों के झुंड से बचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अब्दुल्लागंज वन रेंज अधिकारी पंकज कुमार साहू को सूचना दी गई। सूचना पर फॉरेस्ट गार्ड सुरेश पासवान, सुरेश वर्मा, चिकित्सा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर पंकज कुमार साहू ने बताया कि हिरण को इलाज के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें