फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बालक को कुचला, मौत

Fri, 19 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
बारानिजाम गांव निवासी एक बालक गुरुवार को दोपहर में घर से कुछ दूरी पर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक सांड़ ने बच्चों को खदेड़ लिया। उससे बचने के प्रयास में सभी बच्चे भागने लगे। तभी एक बच्चा पुरैना-पृथ्वीनाथ मार्ग पर पिकअप से जा टकराया। वाहन से कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बारानिजाम गांव निवासी कृष्णमणि दूबे का 11 वर्षीय पुत्र हिमांशु गांव के अन्य बच्चों के साथ दोपहर में गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित हरिनारायण के खेत के पास खेल रहा था। इसी बीच एक सांड़ ने बच्चों को खदेड़ लिया।

सांड़ से बचने के चक्कर में बच्चे इधर-उधर भागने लगे। हिमांशु ने पुरैना-पृथ्वीनाथ मार्ग पार कर सड़क के दूसरी तरफ जाने की कोशिश की। इसी दौरान कोटे का केरोसिन लेने पयागपुर जा रही पिकअप से हिमांशु जा टकराया। वाहन से कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष वकील पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से चालक वाहन समेत भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें