फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। हुजूरपुर-बहराइच मार्ग के नौनिया पुल के निकट बाइक सवार तीन युवकों को पिकअप ने रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना अंतर्गत गड़रियनपुरवा निवासी जगदीश (26) पुत्र शिवप्रसाद व सुनील (21) पुत्र शिवराम अपने रिश्तेदार गोंडा जनपद के कौड़िया थाना अंतर्गत सिसैया गांव निवासी पप्पू कुमार (28) के साथ बाइक से कुट्टी बाजार आए हुए थे। सभी घर की ओर लौट रहे थे।
रविवार शाम करीब सात बजे बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौनिया पुल के निकट पहुंचने पर हुजूरपुर की ओर से आ रही एक तेज पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। पिकप और बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें