फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने मौसेरी बहनों को रौंदा

Sun, 19 Feb 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
महिलाअाें की माौत से गमगीन परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नानपारा-बहराइच बाईपास पर रविवार को सुबह बस का इंतजार कर रहे सड़क किनारे खड़े भाई-बहनों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में मौसेरी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिवारीजन पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे। इसके चलते पुलिस और परिवारीजनों में झड़प भी हुई। काफी देर बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


लखीमपुर जिले के फूलबहेड़ गौरा गांव निवासी नबी मोहम्मद (22) पुत्र मजीद की रिश्तेदारी बहराइच में है। रिश्तेदारी में रविवार को हकीका का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नबी मोहम्मद अपनी सगी बहन फातिमा (26) पत्नी शहजाद व मौसेरी बहन सायदा (28) पत्नी जाहिद को बाइक पर बिठाकर बहराइच के लिए रवाना हुआ। लेकिन तीन सवारी होने से बाइक चलाने में दिक्कत हो रही थी।

जब बाइक सवार भाई-बहन कोतवाली नानपारा अंतर्गत नानपारा-बहराइच बाईपास चौराहे पर पहुंचे तो नबी मोहम्मद ने बहनों को बहराइच जाने वाली बस पर बिठाने का मन बनाया। सुबह करीब 6:30 बजे चौराहे पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर भाई-बहन बात करते हुए बस आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लखीमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े भाई-बहनों को रौंद दिया।
विज्ञापन


चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन में लहूलुहान भाई-बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया, लेकिन फातिमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सायदा की रास्ते में मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल नबी मोहम्मद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दुर्घटना की सूचना पाकर लखीमपुर से परिवारीजन रोते-बिलखते नानपारा पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात पर अड़ी थी। इससे पुलिस और परिवारीजनों में झड़प भी हुई। दोपहर बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मामले में अज्ञात पिकअप वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। वाहन समेत फरार चालक की तलाश के लिए भी पुलिस टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें