फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल बंद रहेंगी फोटोस्टेट की दुकानें

Fri, 11 Sep 2015 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार को जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर होगा। इस दौरान केंद्रों के आसपास की फोटोस्टेट की दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन


 परीक्षा के लिए नामित संस्था टीसीएस के प्रतिनिधियों ने केंद्र व्यवस्थाओं को आवश्यक जानकारियां भी प्रदान की।


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान परीक्षा आयोजन के लिए नामित संस्था टाटा कंसलटेन्सी सर्विसेज (टीसीएस) के प्रतिनिधियों द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों को सिटिंग प्लान, प्रश्न पत्र, ओएमआर शीट,  परीक्षा के बाद लिफाफों को सील्ड करने के बारे में बताया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर कॉपी, कैलकुलेटर, सादा या लिखित कागज, स्लाइड रूल्स, मोबाइल, खाने-पीने की सामग्री, पान, सिगरेट, गुटखा, विस्फोटक पदार्थ, अस्त्र-शस्त्र एवं किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण, चिप, कैमरा आदि लेकर प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि परीक्षा केन्द्र की 100 मीटर की परिधि में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि कोई भी कक्ष अन्तरीक्षक भी अपने पास मोबाइल नहीं रख सकेगा। परीक्षा कक्ष के अंदर उच्च स्तर का अनुशासन होना चाहिए।

लेखपाल भर्ती परीक्षा सुबह 10.30 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक सम्पन्न होगी। ऐसे मेंपरीक्षा की अवधि तक परीक्षा केन्द्र के आसपास की फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमर कांत सिंह, डीसी मनरेगा वीरेंद्र सिंह, तहसीलदार एव नायब तहसीलदार तथा परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें