फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अवैध संबंध के शक में फूला देवी की हत्या की आशंका

Mon, 20 Oct 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। अहाता नरपतपुरवा गांव में शुक्रवार को 11 दिनों से लापता महिला फूला का शव उसके ही घर में दफन मिलने के मामले में हत्या का रहस्य बरकरार है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हुए आरोपी पति हरिकिशन का रविवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। प्राथमिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या उसके पति ने अवैध संबंध के शक में की है। आरोपी पति घटना का खुलासा होने के बाद से गायब है।
विज्ञापन


अहाता नरपतपुरवा निवासी फूला देवी 6 अक्तूबर से अपने घर से लापता थीं। बकायदा इसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई गई थी। फूला के लापता होने के बावजूद उसका पति हरिकिशन पहले की ही तरह घर में रह रहा था। फूला के साथ उसके पति द्वारा ही अनहोनी अंजाम दिए जाने का परिजनों का शक गहराया था।

शुक्रवार को परिजन फूला के घर पहुंचे तो एक कमरे में चारपाई के नीचे ताजा लेपन व दरार देखकर उन्हें शक हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंचती उससे पहले ही फूला का पति हरिकिशन फरार हो गया था। शुक्रवार को पुलिस जब घर में जांच के लिए पहुंची तो महिला का शव जमीन के अंदर दफन मिला था। शव को निकालकर पुलिस ने फूला के पति हरिकिशन पर हत्या व सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि पति हरिकिशन को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था। हो सकता है इसी विवाद के चलते महिला की हत्या कर शव को घर में ही छिपाकर दफना दिया गया हो। उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और घटना के बाद भागे पति की तलाश में दबिश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें