फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बुजुर्ग महिला को कुत्ते ने नोचा, चेहरे पर गंभीर जख्म

Mon, 20 Oct 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रविवार को खेत की निगरानी करने गई भंगहा पासिनपुरवा गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला को कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर गहरे जख्म हुए हैं। चीख सुनकर दौड़े और महिला की जान बचाई।
विज्ञापन



गांव निवासी सुरसती पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल अपनी विधवा पेंशन निकालने रविवार दोपहर में भंगहा बाबा घाट गई थीं। वहां उन्हें पता चला कि इस बार उनकी पेंशन नहीं आई है। लौटते समय वह निगरानी के लिए खेत की ओर चली गईं। तभी खेत में घूम रहे कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।

चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। लोगों के शोर मचाने पर सुरसती को छोड़कर कुत्ता भाग गया। वृद्धा के चेहरे और हाथ पर गहरे जख्म हुए हैं। सुरसती को जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिरैयाटांड़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें