बहराइच/मोतीपुर। जिले में बुधवार को धूमधाम के साथ फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। अलौकिक फूलों से खाटू श्याम प्रभु व दादी राणी सती का दरबार सजाया गया। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ निशान यात्रा निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत कर यात्रा पर फूल बरसाए। श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली।
मटेरा कस्बे के गोविंद मंदिर से निशान पदयात्रा निकाली गई। भगवा वस्त्र पहने रंग बिरंगी ध्वजा के साथ महिलाओं, बच्चों व पुरुषों के साथ श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते हुए नानपारा के लिए रवाना हुए। वाहन पर सजा श्याम प्रभू के दरबार में राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के भवनियापुर विश्राम स्थल पर पहुंचने पर फलाहार कराया गया। नानपारा टोल प्लाजा पर श्याम भक्तों ने अबीर गुलाल की होली खेली। जगह-जगह स्वागत कर श्रद्धालुओं फूलों की वर्षा की गई। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, मयंक, मुकुल, मनीष शाश्वत, विकास, संदीप, व्याख्या, नुपुर, कनिका, पीहू आदि मौजूद रहे। मिहींपुरवा में गाजे-बाजे के साथ खाटू श्याम बाबा की झांकी निकाली गई। निशान यात्रा खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण कर वापस मंदिर में पहुंची। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जलपान की व्यवस्था की। नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मद्धेशिया सहयोगियों के साथ मौजूद रहे।
अलौकिक फूलों से सजाया गया श्याम प्रभू का दरबार
नानपारा (बहराइच)। श्री श्याम प्रभु व दादी राणी सती मंदिर कमेटी की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। खाटू श्याम प्रभु व दादी राणी सती के दरबार का अलौकिक फूलों से शृंगार किया गया। महिलाएं राजस्थानी पोशाक में चुनरी ओढ़ खाटू श्याम प्रभु के निशान को हाथों में लिए भजनों की धुन पर नाच रही थीं। वहीं पुरुष श्याम प्रभु के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ाते और भजनों पर झूमते-नाचते श्याम प्रभु का गुणगान कर रहे थे। गायक कुमार शानू, माही पोरवाल, मोनू गुप्ता, किशन कुमार ने मनमोहक भजन सुनाए। निशान यात्रा में दो दर्जन से अधिक स्थानों से श्याम प्रेमी पैदल पहुंचकर खाटू श्याम के चरणों में निशान अर्पित किए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, दीपक सिंह सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद मनीरामका, सुरेश गोयल, अजीत भीमराजका, आनंद पोद्दार, प्रतीक अग्रवाल, प्रदीप मनीरामका, अजय अग्रवाल, बिल्लू सिंघानिया, नवीन शाह, अजय गुप्ता आदि श्याम भक्त मौजूद रहे।
नवाबगंज से नानपारा पैदल पहुंची निशान यात्रा
नवाबगंज (बहराइच)। शिव शंकर धर्मशाला से श्याम परिवार के नेतृत्व निशान यात्रा निकाली गई। बेलवाभारी, साईंगांव, हरिहरपुर, चौगोड़वा आदि गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु निशान यात्रा लेकर नानपारा स्थित खाटू श्याम मंदिर में पहुंचे और श्याम प्रभू को निशान अर्पित किया। वहीं मंगलवार की रात रात्रि जागरण आयोजित किया गया। इसमें श्याम भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। इस अवसर पर श्याम लाल गुप्ता, बेचेलाल जयसवाल, अनिल कुमार यज्ञसैनी, प्रदीप गुप्ता, रमेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, अनूप मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, अर्पित गुप्ता, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मिहींपुरवा में निकाली गई निशानयात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : आयोजक