फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पेट्रोल-डीजल संकट गहराया

Fri, 15 May 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में केडीसी के पास पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। जिले के 121 पेट्रोल पंपों में से 32 पर तेल खत्म है। शहर के भी छह पंप बंद पड़े हैं। जिन पंपों पर तेल उपलब्ध है, वहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। इससे आम लोगों, किसानों, वाहन चालकों व व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


हुजूरपुर-बहराइच मार्ग पर कटी चौराहा, सुखनदिया और प्रेमीदास कुट्टी स्थित पेट्रोल पंप तेल खत्म होने के कारण बंद कर दिए गए हैं। सहसलमपुर व हुजूरपुर के कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में तेल मिल रहा है। हुजूरपुर-कर्नलगंज और हुजूरपुर-पयागपुर रोड के कई पंपों पर भी ताले लटक गए हैं।

नवाबगंज क्षेत्र के नव्वागांव स्थित विद्या फ्यूल पेट्रोल पंप के कर्मचारी रामसागर ने बताया कि सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक तेल वितरित किया गया, स्टॉक खत्म होने के बाद पंप बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

रिसिया क्षेत्र में जगदीशपुर शोखा मार्ग के कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिल रहा है।

इटकोरी पंप पर तेल मिलने की सूचना पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का आरोप है कि कुछ पंपों पर चोरी-छिपे तेल बेचा जा रहा है, जबकि आम उपभोक्ताओं को तेल खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है।

डीजल संकट का असर खेती-किसानी और यातायात पर भी पड़ने लगा है। ट्रैक्टर चालकों, बस संचालकों और मालवाहक वाहन मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं।

जिलापूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि पेट्रोलपंप मालिकों से बात करने पर बताते हैं कि गाड़ी आ रही है। टैंकर आते भी हैं फिर भी पंप क्यों ड्राई हो जा रहे हैं, इसका जवाब नहीं दे रहे। डीएसओ ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार से पंपों की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें