महसी तहसील के बौंडी में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार।
- फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। रामलीला मैदान बौंडी में सोमवार रात को ताड़का वध और अहिल्या उद्धार समेत अन्य लीलाओं का मंचन हुआ। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग भावविभोर हो उठे। इस दौरान दर्शकों की काफी भीड़ रही।
बौंडी में श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वाधान में लीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें सोमवार रात को वृंदावन से आए कलाकारों ने ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया। इसके बाद कालाकारों ने मारीच, सुबाहु बध, अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वृंदावन से आए कलाकारों ने ताड़का वध, अहिल्या उद्धार लीला का भावपूर्ण मंचन किया। ताड़का का वध होते ही भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारों का उद्घोष किया। इस दौरान सुरक्षा के लिए बौंडी पुलिस भी मौजूद रही। मौके पर प्रदीप मिश्र, साकेत तिवारी, सिप्पी पांडेय, भास्कर तिवारी, संतोष रस्तोगी, ललित पांडेय, संतोष तिवारी सहित दर्शक मौजूद रहे