फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेधड़क घूमते रहे लोग

विज्ञापन
बहराइच में रविवार को लॉकडाउन के बावजूद गुजर रहे लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। लॉकडाउन के शुरू होने के साथ ही आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर की मुख्य बाजारों में भी पुलिस की सख्ती नहीं दिख रही है। रविवार को शहर में मुख्य मार्गों व बाजारों में लोग बेधड़क घूमते रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन का आदेश लगातार बेअसर साबित हो रहा है। शनिवार को पहले दिन से शुरू नौ दिनी लॉकडाउन में भी आदेशों को दरकिनार कर दिया गया था। उसी तरह से रविवार को भी जमकर आदेशों की धज्जियां उड़ाई गईं। लॉकडाउन के बाद भी शहर के मुख्य बाजार में जगह-जगह ठेले लगे रहे। शहर की मुख्य बाजारों में भी पुलिस की सख्त नहीं दिख रही थी।
मुख्य मार्गों पर दिनभर लोग बेरोकटोक आवागमन करते रहे। शहर के छोटी बाजार, घंटाघर चौक, पीपल तिराहा, छोटी बाजार, अस्पताल चौराहा, छावनी बाजार आदि इलाकों में लोग बेखौफ होकर घूमते रहे। कहीं-कहीं पुलिस गश्त भी कर रही थी, मगर किसी को रोकने की जहमत नहीं उठाई जा रही थी। चौक-चौराहों पर ऐसे हालातों से कोरोना संक्रमण को खत्म करने की सरकार की मुहिम धराशाई होती दिख रही है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। यही हालात गली-मोहल्लों में भी रहे। मोहल्लों में छोटी-छोटी दुकानों को भी खोला गया। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए सामानों की बिक्री तेजी से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें