फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रास्ता बंद करने के विरोध में सड़क उतरे लोग

Sun, 07 Apr 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के बख्शीपुरा मोहल्ले में रेलवे द्वारा मार्ग बंद करने के विरोध में सांसद आवास का घेराव कर
विज्ञापन
भाजपा के सांसद, भाजपा प्रत्याशी व एमएलसी का किया घेराव
विज्ञापन

गुस्साए मोहल्ले वासियों ने दी मतदान से दूरी बनाने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। शहर के मोहल्ला बख्शीपुरा में रविवार को रेलवे प्रशासन की ओर से मुख्य मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। इससे गुस्साए मोहल्लेवासी सड़क पर उतर आए। नाराज लोगों ने भाजपा सांसद अक्षयवर लाल गोंड, लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी आनंद गोंड और एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर घेराव किया। लोगों ने समस्या का तत्काल समाधान न होने पर चुनाव में मतदान कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
शहर में 50 हजार की आबादी वाले बख्शीपुरा मोहल्ले के लोग लंबे अर्से से आवागमन व जलभराव समेत अन्य समस्याओं से जूझ रहें हैं। मोहल्ले में आने-जाने के लिए एक मात्र सार्वजनिक रास्ता था। रेलवे प्रशासन ने रविवार को बैरिकेडिंग लगाकर उसे भी बंद कर दिया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सभासद अखिलेश यादव की अगुवाई में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

समाजसेवी मनीराम वर्मा ने बताया कि मोहल्ले के लोग बीते लंबे समय से कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहें है। प्रशासन के आश्वासन के बावजूद जलनिकासी के लिए न ही नाले का निर्माण कराया जा सका है और न ही बंद रेलवे क्राॅसिंग को खुलवाया गया है। मोहल्लेवासियों के आंदोलन के दौरान जिला व रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग बनाया था, उसे भी रेलवे प्रशासन ने बंद करा दिया।
स्थानीय निवासी पीके सिंह ने कहा कि मोहल्ले के लोग हमेशा भाजपा के पक्ष में ही मतदान करते आ रहें हैं। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद एक भी जनप्रतिनिधि ने समस्याओं के समाधान के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखाई। सभासद प्रतिनिधि अखिलेश गोले ने कहा कि नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में हर बार मोहल्ले की समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया गया, लेकिन पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। क्षेत्र के लोगों ने सांसद प्रत्याशी, पार्टी प्रत्याशी और एमएलसी के आवास पर पहुंचकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है, तो सभी आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान दूरी बनाएंगे। इस मौके पर महेश पाठक, प्रेमकुमार श्रीवास्तव, बबलू गौतम, दीपू सिंह, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें