फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: निमोनिया की चपेट में आ रहे लोग

Thu, 27 Nov 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में परचा बनवाने के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
बहराइच। बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। सर्दी जनित बीमारियों के साथ ही निमोनिया के मरीजों की भी संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1780 मरीज पहुंचे, जिनका उपचार किया गया। सुबह से ही परचा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। आभा एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर कर्मचारियों ने तेजी से परचे बनाए, ताकि मरीजों को ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन



मेडिसिन विभाग में भी काफी भीड़ रही। कई मरीजों को बाहर बरामदे में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों ने सभी मरीजों की जांच कर दवा लिखी और जरूरत अनुसार जांच भी कराई। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय मौसमी बीमारियों के अधिक मरीज आ रहे हैं। कई मरीजों में निमोनिया के लक्षण भी दिख रहे हैं, जिनकी तुरंत जांच कराई जा रही है।


बाल रोग विभाग में भी स्थिति कुछ ऐसी ही रही। यहां 200 से अधिक बच्चों को उपचार मिला। विभाग के जरनल वार्ड में 35 और पीआईसीयू में 15 बच्चे भर्ती हैं, जिनका इलाज लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में आए सभी मरीजों को उपचार, दवा और जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। गंभीर मरीजों को भर्ती कर विशेष निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें