फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एसआईआर में अच्छे प्रदर्शन पर 13 बीएलओ सम्मानित

Thu, 27 Nov 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित करते डीएम। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 बीएलओ को बुधवार को बेस्ट बीएलओ की उपाधि से नवाजा गया। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में सभी को प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


समारोह में डीएम ने बीएलओ से उनके अनुभव और कार्यशैली के बारे में जानकारी ली। सभी ने बताया कि कार्य के दौरान उन्हें संबंधित अधिकारियों, मतदाताओं और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला और किसी प्रकार का दबाव महसूस नहीं हुआ।

डीएम ने सम्मानित बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने अनुभव अन्य बीएलओ के साथ साझा करें, ताकि और सुधार हो सके। कहा कि इस सम्मान के साथ ही जिले के अन्य बीएलओ को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे भी एसआईआर में सक्रिय भूमिका निभाएं और डिजिटल प्रपत्र भरने में उत्कृष्टता हासिल करें। कार्यक्रम में एडीएम अमित कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें