फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में ही जून सी गर्मी

Tue, 05 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तैरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई में अचानक मौसम ने करवट ली है। भीषण गर्मी शुरू हो गई है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने को बेताब है। मंगलवार को अचानक मौसम में हुए परिवर्तन से अधिकतम तापमान में एक डिग्री व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। लोग पसीना-पसीना दिखे। दोपहर में तेज गर्म हवाएं भी चलीं। इससे जनजीवन बेहाल रहा।
विज्ञापन


तराई में अप्रैल में ही जून सा नजारा दिख रहा है। मंगलवार सुबह सामान्य तरीके से दिन की शुरुआत हुई लेकिन 10 बजे से ही धूप तेज हो गई। घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा था। 11:30 बजे के आसपास तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं। यह स्थिति शाम तीन बजे तक रही। सूरज की तपिश से तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई।

सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मंगलवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि गर्मी और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें