फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घसियारीपुरा के लोग नहीं मनाएंगे दिवाली

Tue, 10 Nov 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रशासनिक उपेक्षाओं से आहत शहर के मोहल्ला घसियापुरा के नागरिकों ने इस बार दीपावली न मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को मोहल्लावासियों ने घरों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थानों पर काले झंडे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। सभी ने जलनिकासी की समस्या को लेकर दीपावली पर्व को काली दीवाली की संज्ञा दी है।
 
नगर पालिका क्षेत्र का वार्ड नंबर पांच मोहल्ला घसियापुरा के नागरिक करीब छह साल से नारकीय जीवन व्यतीत करने को विवश हैं।

प्रशासन की उदासीनता को लेकर मोहल्लेवासियों ने कई बार धरना प्रदर्शन, चक्का जाम कर आवाजें उठाई लेकिन मोहल्लेवासियों के प्रति जिला प्रशासन व नपाप प्रशासन की उदासीन रवैया मंगलवार को मोहल्लेवासियों के चेहरे पर साफ नजर आया।
विज्ञापन


डॉ. विवेक दीक्षित व गुरमीत सिंह के नेेतृत्व शशींद्र पाठक, राजन शर्मा, अजय जायसवाल, वीडी मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, राजन साहू, संजय गौतम आदि लोग महादेवा मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए।

सभी ने शासन व प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद गलियों, चौराहों का भ्रमण करते हुए सभी जगह विरोध स्वरूप काले झंडे लगाए।

डॉ. विवेक दीक्षित का कहना है कि यहां के लोग जलनिकासी की समस्या से जूझ रहें हैं। लोगों के घरों में सालों गंदा पानी भरा रहता है। प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मौन रूप धारण किए हुए हैं।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि भी मोहल्लेवासियों से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में त्योहार का महत्व अब मोहल्लेवासियों के सामने कोई मायने नहीं रखता है। इसलिए इस बार मोहल्लावासियों ने विरोध स्वरूप काली दिवाली मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें