फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: उमस से बेहाल रहे लोग, बारिश का फिर इंतजार

Sun, 26 Jul 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरतीं छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई में शनिवार को सुबह से निकली तेज धूप और हवा में बढ़ी नमी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। तापमान सामान्य रहने के बावजूद उमस इतनी अधिक रही कि लोग पूरे दिन पसीने से तरबतर रहे। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही, जबकि घरों और दफ्तरों में भी लोग गर्मी से परेशान नजर आए। लगातार कई दिनों से मौसम के बदलते मिजाज के बीच बारिश का इंतजार अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात की नमी और दिनभर की तेज धूप के कारण वातावरण में भारी उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि उमस के कारण दिनभर पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। किसान भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि धान सहित अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें