फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मौसम जनित बीमारियों के प्रकोप से लोग बेहाल

विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
विज्ञापन
बहराइच। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। दोपहर 12:10 बजे तक 2030 मरीजों की ओपीडी हो चुकी थी। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज खुलते ही पर्चा काउंटर से लेकर पैथोलॉजी तक मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं। पर्चा बनवाने को लेकर कई बार लोगों में नोकझोंक भी हुई। मेडिसिन, ईएनटी, नेत्र, हड्डी रोग और चर्म रोग विभाग में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों के कक्ष भरे होने के कारण कई मरीजों को बरामदे में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी बीमारी के मरीज बढ़े हैं। मरीजों की जांच के बाद जरूरत के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं। बाल रोग विभाग में भी तेज बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक रही। यहां 200 से अधिक बच्चों की ओपीडी हुई। जनरल वार्ड में 32 और पीआईसीयू में 30 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से बदलते मौसम में खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें