फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक पोस्ट डालने से भड़के लोग, घेरी कोतवाली

विज्ञापन
नानपारा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में कोतवाली का घेराव करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। फेसबुक पर धार्मिक पोस्ट डालने से एक विशेष समुदाय के लोग भड़क उठे। उन्होंने शुक्रवार को नानपारा कोतवाली का घेराव कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मटेरा थाना क्षेत्र के परसपुर गांव निवासी मुफ्ती अब्दुल्ला पुत्र नादिर खां ने तहरीर देकर कहा कि नानपारा क्षेत्र निवासी एक युवक ने फेसबुक पर अपमानजनक धार्मिक पोस्ट डाली है, जिससे उन सभी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पोस्ट डालने की जानकारी होने पर विशेष वर्ग के लोग एकत्रित हो गए और कोतवाली का घेराव कर आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व नानपारा कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने लोगों को समझाया। तहरीर लेकर आरोपी गुड्डू वर्मा निवासी राजापुरवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोग शांत हुए। इस मौके पर मौलाना मोइनुद्दीन कादरी, मौलाना जफर कमाल, मौलाना हुसैन रजा, निजाम कादरी, मुन्ना मारिया, मौलाना इलियास, नसीरुद्दीन, कमाल खां, फखरुद्दीन खां, मुफ्ती अब्दुल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें