फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पयागपुर टीम ने ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

Tue, 11 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पयागपुर के परवानीपुरवा में क्रिकेट के समापन पर विजेता को शील्ड देते मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। क्षेत्र के परवानी पुरवा के खेल मैदान पर सोमवार को परवानी बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान किंग्स स्पोर्ट्स क्लब पयागपुर की टीम ने परसिया आलम को सात रनों से हराकर ट्राॅफी को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

परवानी बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पयागपुर की किंग्स क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान टीम की ओर से गोविंद शुक्ला के शानदार 44 रनों की बदौलत पयागपुर की टीम ने निर्धारित ओवर में 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी परसिया आलम की टीम मैच को रोमांचक बनाते हुए 149 रनों पर आउट हो गई। फाइनल मुकाबले को पयागपुर की टीम ने सात रनों से जीत लिया।
प्रतियोगिता के समापन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अखिलेश को मैन आफ द सीरीज व हरफनमौला खिलाड़ी गोविंद शुक्ला को मैन आफ द मैच का खिताब मिला। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि सपा के जिला उपाध्यक्ष व अधिवक्ता उत्तम सिंह व विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिपं सदस्य रामजी यादव ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राॅफी प्रदान की। इस मौके पर आयोजक अभिषेक यादव, शुभम यादव, शैलेंद्र यादव व राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें