बहराइच। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को खांसी, बुखार और पेट दर्द के मरीजों की अधिकता रही। मौसम के बदलते मिजाज के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों पर मौसम का असर अधिक देखने को मिल रहा है।
रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डॉ. शुएब की मौजूदगी में आदिल, आतिफ, रिजवान, सहाना बेगम तथा जाबिर खान समेत कुल 10 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में कुल 33 मरीजों की स्वास्थ्य जांच हुई। मेले में वैभव, रामजी सोनी, शिवानी, आयुष, राधा सहित 28 अन्य मरीजों का पंजीकरण हुआ। डॉ. रजनी गुप्ता ने सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं और उपचार उपलब्ध कराया।
बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले में कुल 52 मरीजों की जांच की गई। डॉ. विवेक सिंह व आयुष डॉ. सुरेश गुप्ता ने सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया।
पंजीकृत मरीजों में रीता, माधुरी, नजमा, जावेद, गोमती, अर्चना, संध्या, राधा, चंपा देवी, कामिनी, निर्मला, पेशकार, लियाकत, सरोज देवी, मिथिलेश यादव, अबू हसन, गुफरान, रामदीन सहित 34 अन्य लोग शामिल रहे। जन आरोग्य मेले का निरीक्षण अधीक्षक डॉ. महेश विश्वकर्मा ने किया।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौगोड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 48 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने मरीजों की जांच कर दवा व परामर्श दिया। मेले में आयत, शहनाज, जुलेखा, विकास, प्रीति वर्मा व मदनलाल सहित अन्य मरीज पहुंचे।