फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन ट्रक व मध्य प्रदेश की एक बस सीज

Mon, 13 Apr 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अवैध तरीके से संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ रविवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान नियमों को दरकिनार कर संचालित तीन ट्रक और एक मध्य प्रदेश की बस को सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जिले में अवैध तरीके से गैर प्रांतों के टूरिस्ट व डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए रविवार को एआरटीओ ओपी सिंह की अगुवाई में टीम ने नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने सड़क पर फर्राटा भर रहे दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े वाहनों की जांच की।

सवारियों को भरकर जा रही मध्य प्रदेश की निजी बस को रोककर जांच की गई। वैध कागजात न मिलने पर बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अलावा एक ट्रक में वाहन की बॉडी मानक के विपरीत पाई गई, जबकि दो अन्य ओवरलोड ट्रक भी संचालित पाए गए। इन तीनों ट्रकों को भी सीज करने की कार्रवाई की गई। एआरटीओ ओपी सिंह ने बताया कि सोमवार से अभियान और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें