फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चरागाह भूमि होगी कब्जा मुक्त, राजस्व टीम गठित

Sun, 28 Dec 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर। तहसील के विशेश्वरगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमकोलवा में स्थित लगभग 1600 बीघा चरागाह भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अश्वनी कुमार पांडेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में एक विशेष राजस्व टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने 19 दिसंबर को उक्त भूमि का निरीक्षण किया था, जहां अवैध कब्जे और पक्के निर्माण मिले थे। कब्जेदारों को एक सप्ताह के भीतर भूमि खाली करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी किसी ने कब्जा नहीं हटाया। इसे गंभीरता से लेते हुए अब सीधे कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।

गठित राजस्व टीम में नायब तहसीलदार के साथ तीन राजस्व निरीक्षक और दस लेखपाल शामिल हैं। टीम को दो सप्ताह के भीतर पूरी भूमि की पैमाइश कर अवैध कब्जों को चिह्नित करने और भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि चारागाह सार्वजनिक संपत्ति है और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस सख्ती से कब्जेदारों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें