फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: यात्री बोले, पहली यात्रा का हिस्सा बनना सौभाग्य

विज्ञापन
बहराइच रेलवे स्टेशन पर पहुंची नेपालगंज-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करते यात्री।
विज्ञापन
रुपईडीहा। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से वाराणसी सिटी के लिए पहली ट्रेन सोमवार को शुरू हुई। इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया। कई यात्री काशी दर्शन के लिए जा रहे थे, तो कुछ रिश्तेदारों से मिलने बनारस। कुछ लोग केवल इस यादगार पल का हिस्सा बनने के लिए ट्रेन में सवार हुए। यात्रियों ने नेपालगंज रोड से सीधे वाराणसी जाने वाली इस पहली ट्रेन के अनुभव को खास बताया। ट्रेन में सफर करने वालों में परिवार और दोस्त दोनों शामिल थे। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने और रवाना होने के दौरान यात्रियों का उत्साह देखने लायक था। कई यात्रियों ने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर इस पल को यादगार बनाया।
विज्ञापन

रुपईडीहा निवासी राजेश कुमार प्रभात और अनिकेत ने अपनी पहली यात्रा को रोमांचक बताया। उन्होंने कहा कि जिस रेल सेवा का लंबे समय से इंतजार था, उसमें सफर करना सौभाग्य की बात है। वैशाली, अंजलि और पूनम देवी ने बताया कि वे रिश्तेदारी में बनारस जा रही हैं। उनके लिए पहली ट्रेन से यात्रा करना सौभाग्य की बात है। श्रवण कुमार और अभिषेक ने केवल टोकन लेकर यात्रा की। उन्होंने उद्घाटन यात्रा का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ा। वापसी में उन्हें अपने खर्चे से आना पड़ेगा, पर पहली यात्रा का रोमांच इसके लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें