फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा से लखनऊ के बीच चलेगी पैसेंजर ट्रेन

Fri, 26 Feb 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव कुमार मिश्रा ने गोंडा से लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन के संचालन का आश्वासन दिया है। वे शुक्रवार को जरवलरोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान व्यापार मंडल ने पैसेंजर ट्रेन के संचालन की मांग की। वहीं, सुपरफास्ट ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर व्यापारियों ने पत्र सौंपा तो महाप्रबंधक ने रेल मंत्रालय को पत्र भेजने का आश्वासन दिया।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव कुमार मिश्रा शुक्रवार शाम स्पेशल ट्रेन से जरवलरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया निरीक्षण करते हुए रेल अधिकारियों को साफ-सफाई पर ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


टिकट खिड़की के पास लगे बोर्ड, स्ट्रीट लाइट का भी जायजा लिया। जीएम के पहुंचने की सूचना पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहजराम मौर्या समेत अन्य व्यापारी पहुंच गए।

व्यापारियों ने रेल महाप्रबंधक को पत्र सौंपकर सुपरफास्ट ट्रेन के स्टेशन पर ठहराव और पैसेंजर ट्रेन के संचालन की मांग की। जीएम ने आश्वासन दिया कि सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन गोंडा से लखनऊ के बीच किया जाएगा।

जीएम ने बताया कि लखनऊ-गोंडा के बीच एक डीमो ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। मेमो ट्रेन चलाने की बात से उन्होंने इंकार किया। इस दौरान डीआरएम आलोक सिंह, रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव, एडीआरएम एसके सपरा, इंस्पेक्टर बुढ़वल हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें