फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपालगंज रोड के लिए चलने लगी पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन के लिए शनिवार सुबह छह बजे से पैसेंजर ट्रेन बहराइच रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। जबकि आठ बजे से मैलानी के लिए ट्रेन को कर्मचारियों ने रवाना किया। कोरोना संक्रमण के चलते साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी ट्रेन से जिलेवासियों ने उत्साह के साथ यात्रा की। अब नेपालगंजरोड, मैलानी व बहराइच की यात्रा में जिलेवासियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से मैलानी, गोंडा और नेपालगंजरोड रेलवे प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन दो माह पूर्व कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। कोरोना संक्रमण कम होने पर पुन: ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। शुक्रवार को मैलानी से चलकर ट्रेन बहराइच पहुंची। जबकि शनिवार को नेपालगंजरोड रेलवे प्रखंड पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। बहराइच रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे पैसेंजर ट्रेन संख्या 05357 नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। इसके बाद शाम को ट्रेन संख्या 05358 नेपालगंजरोड से बहराइच के लिए रवाना हुई। वहीं सुबह आठ बजे ट्रेन संख्या 05355 मैलानी के लिए रवाना हुई। जिसमें यात्रियों ने मैलानी, नानपारा, मिहींपुरवा, तिकुनिया और पलिया की यात्रा के लिए टिकट लिया। साप्ताहिक बंदी के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ और जीआरपीएफ के पुलिस कर्मी भी जांच करते रहे।
प्रत्येक डिब्बों की हुई सघन जांच
लगभग दो माह बाद मैलानी-बहराइच और नेपालगंज प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन हुआ है। इसको देखते हुए ट्रेन के सभी डिब्बों में जवानों के साथ जांच की गई। ज्वलनशील पदार्थ, लकड़ी व अन्य वस्तुओं की जांच हुई। लेकिन सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली कोई वस्तु नहीं मिली। लोग सुरक्षित यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राघवेंद्र यादव, जीआरपी थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें