फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मतगणना के विशेषज्ञ एजेंटों की तलाश में जुटी पार्टियां

Wed, 29 May 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लोकसभा चुनाव में मतगणना का कार्य चार जून को सलारपुर स्थित गल्लामंडी के परिसर में कराया जाएगा। मतगणना कार्य को सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए सपा, भाजपा व बसपा मतगणना के विशेषज्ञ एजेंटों की तलाश में जुटी हुई है। मतगणना के दौरान एक प्रत्याशी लोकसभा के पांचोंं विधानसभाओं में 75 मतगणना एजेंटों की तैनाती कर सकता है।
विज्ञापन

जिले की सुरक्षित लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान का कार्य समाप्त हो गया था। चुनाव में सातवें व अंतिम चरण में मतदान का कार्य एक जून होगा। इसके बाद चार जून को मतगणना का कार्य शुरू होगा। जिले में 13 मई को हुए मतदान के दौरान महज 57.42 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। वहीं पांचवें चरण में 20 मई को कैसरगंज आंशिक लोकसभा में जिले की दो विधानसभाओं में पयागपुर में 57.39 और कैसरगंज में 56.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद चुनाव में सीधे सपा व भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला होने के कयास लगने शुरू हो गए थे। सभी अब बेसब्री से चार जून को मतगणना का इंतजार कर रहें हैं। मतगणना में कोई चूक न हो, इसके सपा, भाजपा व बसपा तीनों राजनैतिक दलों के प्रत्याशी मतगणना के विशेषज्ञ एजेंटों की तलाश में जुट हुए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेतागण अपने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को मतगणना की बारीकियों का पाठ पढ़ाने में जुटे हुए है।

एक प्रत्याशी 75 एजेंट की कर सकता है तैनाती
जिले की सुरक्षित लोकसभा में पांच विधानसभाएं आती है। वहीं कैसरगंज आंशिक में दो विधानसभाओं की भी मतगणना जिले में होगी। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल मतगणना एजेंटो के लिए और एक आरओ की टेबल की व्यवस्था बनाई गई है। प्रत्याशी आरओ टेबल पर भी अपना एक एजेंट नियुक्त कर सकता है। इस तरह जिले की लोकसभा सीट पर एक प्रत्याशी प्रत्येक विधानसभाओं में 15-15 मतगणना एजेंटों की तैनाती कर सकता है। प्रत्याशी को 75 एजेंटों की आवश्यकता होगी। वहीं कैसरगंज आशिंक सीट पर जिले की दो विधानसभाओं में एक प्रत्याशी को 30 एजेंटों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष बोले तैयार हो रही सूची
मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। विधानसभावार एजेंटों की सूची तैयार की जा रही है। कार्यकर्ताओं को मतगणना की पूरी जानकारी भी प्रदान की जा रही है। शीघ्र ही सूची जमा कर दी जाएगी। -बृजेश पांडेय, जिलाध्यक्ष भाजपा

मतगणना को लेकर पार्टी के जानकार व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की विधानसभावार सूची लगभग तैयार हो गई है। कार्यकर्ताओं की फोटो व आधार कार्ड जमा करा लिया गया है। एजेंटों की कुछ सूची प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। शेष सूची भी शीघ्र प्रशासन को सौंप दी जाएगी। -रामहर्ष यादव, जिलाध्यक्ष सपा

विधानसभावार कार्यकर्ताओं की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। सभी कार्यकर्ताओं को मतगणना के बारे में विस्तार से जानकारी भी प्रदान कर दिया गया है। शीघ्र ही प्रशासन को पूरी सूची सौंप दी जाएगी। अजय गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें