प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए जिले में अधिसूचना जारी हो गई। डीएम ने रविवार को अधिसूचना जारी कीद्घ 16 नवंबर से प्रथम चरण नामांकन होगा। 12 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए आरओ व एआरओ की तैनाती की जा चुकी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले ग्राम पंचायत प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए रविवार को डीएम आर विक्रम सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार जिले में कुल तीन चरणों में चुनाव होगा। प्रथम चरण में इकौना व गिलौला विकास खंडों में चुनाव होगा।
16 व 17 नवंबर को सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक नामांकन, 18 व 19 को नामांकन पत्रों की जांच, 20 को नाम वापसी, उसी दिन प्रतीक आवंटन, 28 नवंबर को मतदान जबकि तीसरे चरण में जमुनहा व हरिहरपुररानी में 21 से 23 नवंबर नामांकन, 24 व 26 को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
27 को नाम वापसी व प्रतीक अबावंटन, पांच दिसंबर को मतदान, चौथे चरण में सिरसिया विकास खंड में 27व 28 नवंबर नामांकन, 29 व 30 को नामांकन पत्रों की जांच, एक दिसंबर को नाम वापसी व प्रतीक अबावंटन व नौ दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। सभी विकास खंडों में एक साथ 12 दिसंबर को प्रात: आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी।