फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पंचायत भवनों में ताला, ग्रामीण काट रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। शिवपुर विकासखंड क्षेत्र में ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करने के लिए बनाए गए पंचायत भवनों में ताला लगा है। इससे ग्रामीणों को ब्लॉक, तहसील या जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

काफी समय से बंद है अरनवा पंचायत भवनशिवपुर ब्लॉक के अरनवा में पंचायत भवन बंद मिला। ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जब विचित्र कुमार से पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि ये काफी समय से बंद पड़ा है। वहीं रामादल ने बताया कि कोई भी कार्य करवाना हो तो ब्लॉक जाना पड़ता है। ग्राम विकास अधिकारी जगजीत पटेल ने बताया कि मुझे आए अभी कुछ दिन हुए हैं और आज मैं मीटिंग में हूं। ग्राम प्रधान कृष्ण गोपाल का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी अभी नए आए हैं। जो पुराने थे उनसे हमारी बनती नहीं थी और वो आते भी नहीं थे। इस कारण गांव के विकास कार्य अभी तक बाधित थे।

अधिकारियों के आने पर ही खुलता हैबहुद्देशीय पंचायत भवन समैसा विकासखंड बलहा के बहुद्देशीय पंचायत भवन खैरी समैसा पर भी ताला लटका मिला। पत्थरपुरवा निवासी लाल बिहारी ने बताया कि कुछ कार्य हैं, जिसके लिए वे रामपुर जा रहे हैं। पंचायत भवन अगर खुला होता तो कार्य यहीं हो जाता, लेकिन अब उन्हें रामपुर जाना पड़ेगा। यहां पर जब कोई अधिकारी आता है तो भवन खुलता है, नहीं तो बंद ही रहता है। ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अभी मैं मीटिंग में हूं। सुबह गया था हफ्ते में तीन दिन दो-दो घंटे वहां रहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें