फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पटेल और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Sun, 01 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से शनिवार को सेनानी भवन सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 42वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत आयोजित विचार गोष्ठी में संगठन के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। संगठन की राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने इंदिरा गांधी के योगदान पर विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर वरिष्ठ सेनानी उत्तराधिकारी यदुनाथ यादव, जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, अशोक कुमार तिवारी, अंगनू राम, जगतराम, मोहर्रम अली, रक्षाराम यादव, विद्याराम, दिनेश कुमार शुक्ल, मुरली पाण्डेय, बदलूराम, हंसराज, ननकू, जाहिर अली, अब्दुल रहमान, दोस्त मोहम्मद, श्याम लाल गौतम, परमजीत, रामकुमार गुप्त, परमादेवी और अजय सिंह सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें