बहराइच में बंजारीमोड़ स्थित कार्यालय पर समाजवादी प्रबुद्ध सभा की ओर से कार्यक्रम में स्वागत करत
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बंजारीमोड़ स्थित महसी के पूर्व विधायक के कार्यालय पर सोमवार को समाजवादी प्रबुद्ध सभा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित कर कार्यकर्ताओं से प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि आज प्रदेश के हालात खराब होते जा रहे हैं। तीन माह के दौरान प्रदेश में तमाम लोगों की हत्या हो चुकी है। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में वर्ग विशेष के लोगों की हत्या की जा रही है। सपा प्रबुद्ध सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि ईमानदारी का ढोल पीटने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री का अपने ही अधिकारियों पर कोई अंकुश नहीं रह गया है। हर तरफ भ्रष्टाचार व लूट का माहौल है।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुये कहा कि सपा प्रबुद्धसभा ने ठाना है प्रदेश में सपा की सरकार बनाना है। इसके बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के पद पर शिवाजी पांडेय व हरिओम मिश्रा, कैसरगंज विधानसभा अध्यक्ष के पद पर जितेश शर्मा, विधानसभा महसी में अध्यक्ष लालू त्रिवेदी, महासचिव सतीश बाजपेई, जिला सचिव राजन अवस्थी, बलहा विधानसभा में दिवाकर पांडेय, जिला सचिव केके बाजपेई नीरज तिवारी, सदर विधानसभा में अध्यक्ष के पद पर पंकज मिश्रा के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।