फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ओवरब्रिज निर्माण अधूरा, 40 हजार की आबादी परेशान

Mon, 14 Apr 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में गोंडा मार्ग रेलवे क्राॅसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज।
विज्ञापन
वीरेंद्र श्रीवास्तव
विज्ञापन

बहराइच। बहराइच-गोंडा मार्ग स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे प्रशासन की उदासीनता से अधूरा पड़ा है। आसपास के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लोंं के लिए मुसीबत बन गया है। दिसंबर में निर्माण पूरा होने की आस लगाए बैठे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
जिले के लोगोंं व बलरामपुर-गोंडा से आने वाले वाहन चालकोंं को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2023 में बहराइच-चिलवरिया रेलखंड के समपार 40ए पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। शासन की ओर से मंजूर 2625.26 लाख रुपये से होने वाले इस निर्माण के लिए राज्य सेतु निगम को नामित किया गया था। मंजूर धनराशि में से राज्य सेतु निगम को 2168.97 लाख व रेलवे को 756.49 लाख रुपये रेलवे को आवंटित हुए थे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य जनवरी 2023 में शुरू हुआ और इसे दिसंबर 2024 में पूरा होना था। निर्माण कार्य को लेकर इस मार्ग व आसपास के मोहल्लों के मार्ग पूरी तरह बंद कर दिए गए। इससे मोहल्ला घोसियनबाग, चांदमारी, बक्शीपुरा, नई बस्ती, नौवागढ़ी, रेलवे काॅलोनी, अनगढ़ भट्टा व पहाड़ापक्कड़ के लगभग 40 हजार की आबादी का आवागमन ठप हो गया। स्थानीय लोगों को लंबी दूरी के वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। बावजूद इसके निर्माण का समय पूरा होने के बाद भी अभी 80 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। रेलवे क्राॅसिंग के ऊपर का हिस्सा तैयार न होने से आवागमन अब भी बंद है। रेलवे विभाग अपने हिस्से का काम पूरा करने में सुस्त है।
विज्ञापन

इनसेट-
रेलवे की सुस्त रफ्तार पर सवाल, आक्रोश
बख्शीपुरा निवासी पीके सिंह, अरूण मिश्रा, ज्ञानेंद्रधर द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा, श्रवण कुमार शर्मा, राजेश शर्मा आदि ने रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। लोगोंं का कहना है कि रेलवे प्रशासन ने ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने से पूर्व ही बख्शीपुरा, नईबस्ती आदि मोहल्लों के मार्ग को बंद कर दिए थे। कार्यदायी संस्था की ओर से अग्रिम निर्माण कार्य पूरा करने के बाद भी अभी तक ओवरब्रिज निर्माण पूरा नहीं हो सका है। लापरवाही पर प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे हैं। यदि कार्य जल्द पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें