फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शिक्षक समस्याओं पर हीलाहवाली से आक्रोश

Wed, 16 Sep 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) कार्यालय में शिक्षकों की समस्याओं और लंबित एरियर भुगतान के निस्तारण में हो रही हीलाहवाली को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अब कार्यालय के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। मंगलवार को संघ ने धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा तय करते हुए 18 सितंबर को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने बताया कि जिले में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण और लंबित एरियर के भुगतान को लेकर कार्यालय स्तर पर लगातार उपेक्षा और टाल-मटोल का रवैया अपनाया जा रहा है। जिलामंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि सात सितंबर को संघ की ओर से चार सूत्रीय मांगों को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र सौंपा गया था। इसमें समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कराने की मांग की गई थी।

निर्धारित समय बीतने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। संघ को कार्यालय की ओर से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी नहीं दी गई है। इससे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिलामंत्री ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के मामले में विभागीय स्तर पर लगातार हीलाहवाली की जा रही है। इसी के विरोध में संघ ने सर्वसम्मति से धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। 18 सितंबर को शिक्षक वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें