फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चौकी इंचार्ज दौलतपुर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
मोतीपुर थाने के बाहर से रिश्वत लेते गिरफ्तार चौकी इंचार्ज। - फोटो : मोतीपुर थाने के बाहर से रिश्वत लेते गिरफ्तार चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को थाना मोतीपुर की दौलतपुर चौकी के प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई। एंटी करप्शन टीम चौकी प्रभारी को पकड़कर थाना नानपारा लाई, जहां आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ग्राम दौलतपुर निवासी अवधेश कुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि था कि एक विवेचना से उसका नाम हटाने व उसे जेल न भेजने के एवज में चौकी प्रभारी दौलतपुर सुरेश चंद्र गिरि 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। इसके साक्ष्य के रूप में अवधेश ने ऑडियो व वीडियो क्लिप भी टीम को उपलब्ध कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन टीम मंगलवार को निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में मोतीपुर थाने के पास पहुंची। वहां टीम के निर्देश पर शिकायतकर्ता ने चौकी इंजार्ज को दोपहर डेढ़ बजे एक चाय की दुकान पर बुलाते हुए रिश्वत की रकम उसके सुपुर्द की। रिश्वत लेकर जैसे ही चौकी इंचार्ज वहां से जाने लगा, एंटी करप्शन टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज को हिरासत में लेते ही आसपास के लोग भौंचक रह गए। हिरासत में लिए गए चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र गिरि को नानपारा थाने पर लाया गया। वहां उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें