फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्ते ने झपट्टा मारकर नोची बच्ची की नाक, हालत गंभीर

विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल ननकई।  - फोटो : कुत्ते के हमले में घायल ननकई।
विज्ञापन
बहराइच। रुपईडीहा के पंचपकड़ी निवासी चार वर्षीय बच्ची ननकई मंगलवार सुबह कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसे प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए समीप स्थित एक नल पर चली गई। पानी पीने के दौरान एक कुत्ते ने बच्ची पर झपट्टा मार दिया। इससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद कुत्ता बच्ची पर हमलाकर हो गया। उसने बच्ची की नाक अपने जबड़े से चबा डाली। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग लाडी-डंडों के साथ दौड़े और उसे कुत्ते से छुड़वाया। लहूलुहान हालत में परिजन जख्मी बालिका को लेकर सीएचसी चरदा पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बालिका को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ननकई के पिता शत्रोहन ने बताया कि बेटी की नाक पर गंभीर जख्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें