फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस : उपभोक्ताओं में नहीं दिख रहा उत्साह, मात्र 37 करोड़ की वसूली

Fri, 17 Jan 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एक मुश्त विद्युत बिल समाधान योजना का दूसरा चरण समाप्त हो चुका है लेकिन उपभोक्ताओं ने ओटीएस के प्रति कोई दिलचस्पी नही दिखाई। इसलिए 253 करोड़ के मुकाबले महज 37 करोड़ 71 लाख की ही वसूली हो सकी है। हालांकि विभाग की टीम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न उपकेंद्रों व अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर तीसरे चरण का लाभ उपभोक्ताओं को लेने के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

बिजली विभाग जिले के तीन लाख उपभोक्ताओं से बिजली का बकाया धनराशि वसूलने के लिए 15 सितंबर से ओटीएस योजना चला रही है। योजना के आरंभ में उपभोक्ताओं में कुछ उत्साह देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता की भीड़ कैश काउंटर, जनसेवा केंद्र, विद्युत सखियों व ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से योजना का लाभ लेने के लिए आई लेकिन धीरे-धीरे उपभोक्ताओं में सुस्ती दिखाई देने लगी। यही कारण है कि दूसरा चरण बीत जाने के बाद भी 37 करोड़ 71 लाख रुपये ही वसूल कर पाया। इस दौरान विद्युत टीम ने उपभोक्ताओं पर सख्ती करते हुए कनेक्शनों की जांच करते हुए 45 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। अब विभाग योजना की समाप्ति के बाद पूरी सख्ती के साथ अभियान चलाने की तैयारी में है।

आज से प्रारंभ हुआ तीसरा चरण
ओटीएस के तहत बकाया बिल में छूट पाने के लिए बृहस्पतिवार से तीसरा चरण शुरू हो गया। यह चरण 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें विभाग की अपील है कि बकायेदार उपभोक्ता इस अंतिम अवसर का लाभ लें।
विज्ञापन


योजना की समाप्ति के बाद चलेगा अभियान
बहराइच सर्किल के एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र व उससे सटे ग्रामीण इलाकों में करीब 25 करोड़ की बकायेदारी की वसूली हो चुकी है। जिले में करीब 40 हजार उपभोक्ता अभी तक पंजीकरण कराए जा चुके हैं। योजना में महज 15 दिन बचे हैं, इसके बाद अभियान चलाकर बकायेदारों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। वहीं नानपारा के एक्सईएन रंजीत कुमार ने बताया कि पूरी सर्किल में अभी तक 17,186 उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं से 12.71 करोड़ की वसूली हो चुकी है।

नगरीय क्षेत्र में हुई साढ़े तीन करोड़ की वसूली
एसडीओ सदर मुकेश कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में छह हजार बकाएदार उपभोक्ताओं से साढ़े तीन लाख की वसूली की जा चुकी है जो लक्ष्य के मुकाबले महज 20 फीसदी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें