बहराइच। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में लेखपालों ने ज्यादा आय वालों का भी ईडब्ल्यूएस का प्रमाणपत्र जारी करा दिया था। इस पर डीएम ने चिह्नित 25 लेखपालों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। यह कार्रवाई 15 दिनों के अंदर करनी होगी।
महसी सहित कई अन्य तहसीलों में लेखपालों ने ज्यादा आय वालों का भी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र व निवास प्रमाणपत्र जारी करा दिया था। बाद में इसकी शिकायत होने पर प्रमाणपत्रों को निरस्त कर दिया गया लेकिन इस पूरी प्रक्रिया को डीएम मोनिका रानी ने गंभीरता से लेते हुए जिले में 25 लेखपालों को चिह्नित किया जिनके हस्ताक्षर से गलत आय प्रमाणपत्र जारी हुए थे। इन सभी के खिलाफ एसडीएम को विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है।