फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए को लेकर लोगों को भ्रमित कर रहा विपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को नानपारा पहुंचकर शिवपुर मंडल के गठन के लिए बैठक की। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में नागरिकता संशोधन कानून से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया गया। कहा कि सीएए के प्रति विपक्ष लोगों को भ्रमित कर रहा है। वहीं मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में हुई बैठक में सभी सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष ने संगठन पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को सर्वोपरि मानकर कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पार्टी की ओर से दिये गए दायित्वों का निर्वहन करते रहें। बैठक के बाद उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर आयोजित गोष्ठी को भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता प्रदान करने के लिए है, न कि किसी को देश से निकालने के लिए। उन्होंने बताया कि इस विधेयक का उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है, जो कि वहां से प्रताड़ित होकर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कानून में पहले से भारत में रह रहे मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है। विपक्ष की ओर से अफवाह फैला कर मुसलमानों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्रहित में एक मजबूत कील साबित होगा। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवपुर श्याम सुंदर वर्मा, जिला कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष घनश्याम सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष परमार्थ सेन चौधरी, कार्य समिति सदस्य नीरज शर्मा, प्रधान ओमप्रकाश शर्मा, विमलेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें