फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से बैंक का नेटवर्क खराब, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कस्बे की मुख्य बाजार में स्थित आर्यावर्त बैंक में पिछले तीन दिनों से नेटवर्क नहीं है। सर्वर फेल होने के कारण बैंक उपभोक्ताओं का लेन-देन नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आर्यावर्त बैंक के खाताधारक पिछले तीन दिनों से जब अपना भुगतान लेने बैंक में आते हैं, तो उन्हें बैंक के मुख्य द्वार पर नेटवर्क न होने का बोर्ड दिखाई पड़ता है। इसके बाद खाताधारक बिना बैंक से धन प्राप्त किए ही मायूस होकर लौट जाते हैं। आर्यावर्त बैंक में विकासखंड के सबसे अधिक खाता परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के हैं। जनवरी के पहले दिन सभी शिक्षकों के खातों में उनका वेतन भी आ चुका है।
अपना वेतन निकालने जब ये शिक्षक बैंक पहुंचते हैं तो इन्हें नेटवर्क न होने के कारण खाली हाथ लौटना पड़ता है। शिक्षकों की शिकायत पर जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने कई शिक्षकों संग आर्यावर्त बैंक के मैनेजर से मुलाकात की तथा उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं महामंत्री गिरीश राम ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों के कई शिक्षक यहां कार्यरत हैं। वेतन आने पर शिक्षकों को अपने घर जरूरत के लिए धन भेजना होता है। ऐसे में बैंक में नेटवर्क न होने से अध्यापकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए शाखा प्रबंधक से मिलकर तत्काल शिक्षकों के खातों से लेन-देन चालू कराने को कहा गया। वहीं, बैंक का नेटवर्क खराब होने से आम उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें