फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खुले माध्यमिक विद्यालय, शुरू हुई पढ़ाई

विज्ञापन
नवीन सत्र के पहले दिन आए बच्चों का स्वागत करते ​शिक्षक।
विज्ञापन
बहराइच। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद बुधवार को जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी माध्यमिक विद्यालयों में फिर से रौनक लौट आई। करीब डेढ़ माह बाद विद्यालय खुलते ही छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पहले ही दिन नियमित पठन-पाठन शुरू होने से कक्षाएं फिर गुलजार हो गईं।
विज्ञापन


विद्यालयों में सुबह प्रार्थना सभा आयोजित कर विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वच्छता, समयपालन और नए शैक्षणिक सत्र की गतिविधियों की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने नए सत्र की रूपरेखा समझाने के साथ नियमित अध्ययन शुरू कराया। विद्यालय खुलने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल रहा।

नवाबगंज स्थित जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद वर्मा ने छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


वहीं, शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में भी पहले दिन से ही नियमित पढ़ाई शुरू हो गई। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों का स्वागत करने के बाद सभी कक्षाओं में पठन-पाठन प्रारंभ करा दिया गया है, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां बिना किसी विलंब के संचालित हो सकें।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सर्वदानंद ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय निर्धारित समय पर खुल गए हैं। पहले दिन छात्र-छात्राओं का स्वागत करने के साथ ही सभी विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। शुरुआती दिनों में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराने के साथ पढ़ाई को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें