फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संपूर्ण समाधान दिवस में सात मामले ही निपटे

Sat, 18 Mar 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार आयोजित तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस अब औपचारिकता बनता जा रहा है। कहीं फरियादियों का मोह भंग दिख रहा है। तो कहीं दस प्रतिशत ही मामले मौके पर निस्तारित हो पा रहे हैं। इकौना में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम नेहा प्रकाश ने किया। यहां 71 मामले आए।
विज्ञापन

इनमें से मात्र सात मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। जमुनहा में मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 49 मामले आए। जिनमें से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। जबकि भिनगा में अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मात्र 15 मामले ही आए। जिनमें से केवल तीन मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
शेष मामलों के निस्तारण के लिए पीठासीन अधिकारियों की ओर से विभागाध्यक्षों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस दौरान संबंधित तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार व अन्य मौजूद रहे। तहसील दिवस के बाद डीएम ने विद्युत उपकेंद्र कटरा का निरीक्षण किया। जहां मौजूद लोगों को अबाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें