फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मिली पॉजिटिव, स्वास्थ्य टीम ने कराया होम आईसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हुजूरपुर विकासखंड निवासी महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। उसे स्वास्थ्य टीम ने होम आइसोलेट करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन

जिले में रविवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें हुजूरपुर विकास खंड निवासी महिला संक्रमित निकली है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को होम आइसोलेट करा दिया है। उधर स्वास्थ्य टीम की ओर से कोरोना जांच की गई। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 21 एंटीजन और 21 आरटीपीसीआर जांच हुई।
मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 60 एंटीजन और 50 आरटीपीसीआर जांच हुई। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि एंटीजन 65 व 65 आरटीपीसीआर जांच की गई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 55 एंटीजन और 50 आरटीपीसीआर जांच हुई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 63 एंटीजन और 50 आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें