फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने घोषित किया अपना प्रत्याशी

Tue, 24 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
बैठक करते भाजपार्ई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित करने के दूसरे दिन ही पार्टी में विद्रोह हो गया। सोमवार को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री की अगुवाई में पदाधिकारियों ने अपना नया प्रत्याशी घोषित कर दिया। पदाधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता राम अभिलाख यादव को निर्दल चुनाव लड़ाने की घोषणा की। इस बाबत हुई बैठक में भाजपा के कई जिला पदाधिकारी सहित मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष शामिल रहे। 
विज्ञापन


भाजपा की ओर से भिनगा व इकौना में प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसी के बाद जिला भाजपा इकाई के पदाधिकारी बागी हो गए। सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भिनगा विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे रमन सिंह के आवास पर हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने की।

इस दौरान पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी अलक्षेंद्र कांत सिंह को बाहरी सदस्य बताते हुए विरोध किया गया। इकौना के विनोद तिवारी ने कहा कि जो लोग महीनों से पार्टी में काम कर रहे थे, जिनका लगाव कार्यकर्ताओं के साथ था, उसके बारे में विचार नहीं किया।
विज्ञापन


टिकट वितरण मनमाने तरीके से किया गया है। इसलिए वह सभी लोग भिनगा विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता राम अभिलाख यादव को समर्थन देकर निर्दल चुनाव लड़ाएंगे। इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री रणबीर सिंह, अभिषेक पांडे, पंकज कुमार, फेरई मोदनवाल आदि मौजूद रहे। उधर, पार्टी जिलाध्यक्ष महाराज कुंवर तिवारी ने बताया कि यह सब पार्टी के अंदर का मामला है। सभी से बात कर मनाया जाएगा कि पार्टी के हित में काम करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें