फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

281 शिकायतों में मात्र 24 निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 281 शिकायतें आईं, जिनमें से महज 24 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शंभु कुमार व एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने सुनवाई करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सदर में 63 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें पांच का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी तरह तहसील पयागपुर में 41 में से पांच, नानपारा में 54 में से शून्य, महसी में 51 में से छह, मोतीपुर में 20 में से दो और कैसरगंज में 52 में से छह शिकायतों का निस्तारण हो सका। इस मौके पर एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, सीओ सिटी टीएन दूबे, सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, पीडी अनिल कुमार सिंह, एसओसी पारसनाथ वर्मा, सीवीओ डॉ. बलवंत सिंह, डीपीआरओ उमाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
पांच महिलाओं की हुई गोदभराई
समाधान दिवस के दौरान खाद्य एवं रसद विभाग, समाज कल्याण, प्रोबेशन, स्वास्थ्य एवं बाल विकास आदि विभागों की ओर से स्टाल लगाये गये थे। बाल विकास विभाग के स्टाल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की। इस अवसर पर सांस्कृतिक व एलईडी वैन की ओर से महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें