फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छह घंटे तक बिजली-पानी को तरसी एक लाख की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कड़ाके की ठंड के बीच नानपारा नगर क्षेत्र की बाधित चल रही विद्युत व्यवस्था से आम जनमानस परेशान है। प्रतिदिन हो रही अघोषित कटौती के चलते लोगों को सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या उठानी पड़ रही है। रविवार को छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके चलते क्षेत्र की एक लाख से अधिक की आबादी बिजली-पानी के लिए तरसती रही।
विज्ञापन

एक तरफ कड़ाके की ठंड से आम जनमानस परेशान दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ बाधिक विद्युत व्यवस्था ने नानपारा के लोगों के सामने पेयजल का संकट पैदा कर दिया है। विभाग की ओर से लगातार की जा रही अघेषित विद्युत कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह है कि रविवार को सुबह साढ़े सात बजे ठप हुई विद्युत आपूर्ति दोपहर डेढ़ बजे बहाल हुई। इस दौरान क्षेत्र की करीब एक लाख से अधिक की आबादी को छह घंटे तक पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
पावर कॉर्पोरेशन की ओर से अचानक शुरू की गई अघोषित विद्युत कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगरवासियों का कहना है कि सुबह के समय आपूर्ति ठप हो जाने से पेयजल की समस्या होने लगती है। उपकेंद्र के जेई संजय पासवान ने बताया कि सुबह 7:30 से 8:30 बजे और 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक कटौती की जा रही है, लेकिन इस दौरान बाहर से सप्लाई बंद हो जाने पर जब सप्लाई दी जाती है तभी आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें